उत्तराखंड: दो माह पहले खरीदा वाहन खाई में समाया, चालक की दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

Rudraprayag Accident News: रक्षाबंधन त्यौहार के खुशियों के बीच उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां विकासखंड अगस्त मुनि के चमेली गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई।

गुरुवार की शाम वैन चालक प्रकाश लाल पुत्र भजनलाल उम्र (27) वर्ष निवासी चमेली अपने गांव के पास वैन चलाना सीख ही रहा था, तभी वाहन चमेली गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है अभी 2 माह पहले ही उसने गाड़ी खरीदी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

वहीं टीम को रेस्क्यू के दौरान चालक को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सीएचसी अगस्त्यमुनि भिजवाया। जहां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।