उत्तराखंडः अब यहां पति संग बाइक पर मायके जा रही थी महिला, पीछे से गुलदार ने मारा झपट्टा…

खबर शेयर करें

Uttarkashi News: कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक गुलदार का आतंक जारी है। इधर कुमाऊं में बाघ ने दो महिलाओं का अपना शिकार बनाया है। वहीं रामनगर में भी बाघ खुलेआम घूमता दिखा। उधर खबर उत्तरकाशी जिले से है। जहां चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में मायके जा रही महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान गुलदार ने पैर पर पंजा मारकर महिला को घायल कर दिया। अगला पैरा पढ़े…

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। बताया जा रहा है कि महिला गढवालगाड़ से अपने पति के साथ बाइक से ज रही थी। साथ में बेटा भी था। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर झपट्टा मार दिया। जिससे वह हमले में घायल हो गई। बता दें कि विगत छह महीने पहले भी पास के गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।