उत्तराखंड: आज और कल इन छह जिलों में भारी बारिश की संभावना, देखिये अपने जिले का हाल

खबर शेयर करें

Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश लगातार हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश की संभावना बनी हुई है। एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। ऐसे मेंमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन छह जिलों में खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बयान जारी कर बताया कि रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून समेत छह जनपद जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, उन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से वर्षा का प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।