UTTARAKHAND GOVT JOB: जिला सहकारी बैंक में होगी भर्ती, पढ़िए पूरी जानकारी…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND GOVT JOB: चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने द्वार खोल दिए है। उत्तराखंड राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम , निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने सभी जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन और महाप्रबंधको की मौजूदगी में निर्णय लिया कि राज्य के 10 जिला सहकारी बैंकों की वर्ग 4 की नियुक्तियाँ की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिला सहकारी बैंक को में 428 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसमें काफी प्रक्रिया आगे बढ़ गई थी, लेकिन बीच में अपरिहार्य कारणों के कारण इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। 6 दिसंबर से नियुक्तियां की प्रक्रिया सरकार ने खोल दी है।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी बैंकों का बोर्ड पारदर्शिता, और मैरिट के आधार से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती कराएं। जहां तक से यह भर्तियां रुकी हुई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाए। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व प्रदेश सरकार सहकारी बैंकों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर पाएगी या नहीं। दिसंबर अंत तक चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।