उत्तराखंडः बाबा के दर्शनों को बेटी राशा संग देवभूमि पहुंची फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: देवभूमि में उत्तराखंड में बालीवुड से लेकर खेल के मैदान तक की बड़ी हस्तियां पहाड़ की वादियों और देवताओं के दर्शन को आते रहते है। इसी क्रम में अब फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। आगे पढ़िए…

इसके बाद उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।