उत्तराखंड: पहाड़ में चायवाला बना करोड़पति, DREAM 11 में टीम बनाकर जीते एक करोड़

खबर शेयर करें

Dream11 winner: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेरीनाग राईआगर मैं चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक रात में करोड़पति बन जाएंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम dream11 के माध्यम से हरीश ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। रातो रात करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और उनका खुशी का ठिकाना नहीं है।

आईपीएल में हरीश रोज dream11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे हरीश की राईआगर चौराहे में चाय की दुकान है बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में Rs 49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा वाली रात साबित हुई उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीते।

जैसे ही हरीश को इस बात की जानकारी मिली कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा अब टैक्स काटने के बाद उनके खाते में Rs 70 लाख की धनराशि आएगी हरीश का कहना है कि वह आगे भी चाय की दुकान चलाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कोसी कैफे होमस्टे केस में मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।