उत्तराखंड: हो जाइये तैयार, उत्तराखंड परिवहन निगम में आ रही 550 पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड का परिवहन निगम 550 ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, इस भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निगम प्रबंधन ने एजेंसी के चयन के लिए ई टेंडर भी निकाल दिए हैं। हालांकि रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एजेंसी के माध्यम से पर्दे का विरोध भी शुरू कर दिया है।

दरअसल रोडवेज में 13 सौ बसों का बेड़ा है लेकिन कई सालों से ड्राइवर और कंडक्टर ओं की कमी चल रही है जिसकी वजह से बस संचालन भी प्रभावित होता रहा है और इसका असर रोडवेज की आई पर भी पड़ा है लिहाजा अब रोडवेज प्रबंधन ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती की तैयारी कर रहा है रोडवेज प्रबंधन ने टेंडर आमंत्रित किए हैं 5 मई 2:00 तक टेंडर डाउनलोड किए जा सकते हैं और इसी 3 बजे तक निविदा जमा करने का समय भी है और 4:00 बजे टेंडर खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।