उत्तराखंड: चार मई को थी युवक की शादी, छत पर इस हाल में मिली लाश

खबर शेयर करें

Bageshwar Crime News: कुछ सालों से पहाड़ों में अपराध तेजी से बढ़ रहे है, चाहे वह किसी भी तरह को हो। चोरी से लेकर हत्या और आत्महत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब एक दुखद खबर बागेश्वर जिले के कपकोट से आ रही है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की शादी चार मई को होनी थी। लेकिन सोमवार को उसका शव उसके कमरे से फंदे लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के खलपट्टा गांव निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र राम का शव सोमवार को पुलिस ने उसके कमरे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार छत पर लगी कुंडी पर फंदे में उसका शव लटक रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि नरेन्द्र की बरात चार मई को सूपी गांव जाने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।