हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में मची श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से कक्षा 1 तक फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण व राधा के चरित्र को प्रदर्शित किया गया। सीनियर बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन की झाँकी को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह पोखरिया द्वारा बच्चों को શ્રીकृष्ण के आदर्शों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भावना बिष्ट, सुधा सिह व निर्णायक मंडली में पूजा खोलिया व तनुजा सिह का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।