Uttarakhand: (गजब)- साहब साले ने मेरी पत्नी की शादी दो अलग-अलग जगह दो लोगों से करवा दी

खबर शेयर करें

Bazpur News: इन दिनों उत्तराखंड में गजब के मामले सामने आ रहे है। खासकर यूपी से जुड़े हुए मामला उत्तराखंड में आ रहे है। अब उत्तराखंड के बाजपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां बाजपुर पहुंचे यूपी के एक युवक ने अपने साले भी आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई की उसके साले ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। और उसकी पत्नी की दो अलग-अलग जगह दो लोगों से शादी कर दी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के निवासी सुनील कुमार पुत्र चौब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी ग्राम रामजीवनपुर बाजपुर निवासी गीता के साथ हुई है। पिछले छह महीने से उसकी पत्नी अपने मायके में है। जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो उसके साले ने उसे साथ भेजने से मना कर दिया। इतना ही नहीं साले ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी है। आरोप है कि साले ने उसकी पत्नी का विवाह अलग-अलग दो लोगों के साथ कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।