JEE Result: JEE Mains Paper-2 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

खबर शेयर करें

JEE Mains Paper 2 Result Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने BArch और B Planning के लिए जेईई मेन (JEE Mains) 2023 पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जेईई मेन पेपर 2 परिणाम डाउनलोड लिंक एक्टिव हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।आगे पढ़िये…

एनटीए जल्द ही पेपर-2 के लिए जेईई मेन 2023 की आंसर की जारी करेगा. जेईई मेन 2023 पेपर 2ए और पेपर 2बी 28 जनवरी को दूसरी पाली में 285 शहरों और 343 केंद्रों में लगभग 0.46 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित किए गए थे। इस साल, जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। आगे पढ़िये…

Ad Ad

जेईई मेन्स 2023 के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार बैचलर इन आर्किटेक्चर और बैचलर इन प्लानिंग प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन 2023 सत्र 2 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।