हल्द्वानी: ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल में लगी “प्रतिबिंब” हस्तकला शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल में “प्रतिबिंब” हस्तकला शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ विद्यालय की गत वर्ष की टॉपर छात्रा भूमिका शाही एवं अध्यक्ष हिम्मत सिंह भैसोडा, प्रधानाध्यापिका ज्योति मेहता के द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित हस्तकला शिल्प से संबंधित सुंदर व आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट रखें।

जिन्हें देखकर सभी अचंभित रह गए । छात्रों की इस मेहनत और प्रस्तुति को अभिभावकों ने काफी सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या ने भी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों की मेहनत और प्रदर्शनी में किए गए प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।