पिथौरागढ़: लॉकडाउन में जुआं खेलते मिले साहबजादे, पुलिस ने छह जुआरियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Pithoragadh-कोविड कफ्र्यू में लोग घरों में कैद है। ऐसे मेंं कुछ लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। अभी तक पुलिस कई लोगों के खिलाफ लॉकडाउन केउल्लंघन में कार्यवाही कर चुकी है। पिथौरागढ के नैनी सैनी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए। नगर में दो लोगों के खिलाफ 5000-5000 रुपए का नकद चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीतालः (बड़ी खबर)- कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल…

लॉकडाउन के दौरान जाजरदेवल थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में चले चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नैनी सैनी में छह लोग कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन कर जुआ खेलते हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। छह लोगों में अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ललित सिंह, विजय सिंह, शमशेर सिंह और महेंद्र सिंह का नाम शामिल है। सभी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः केन्द्रीय राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट ने किया "पहाड़ प्रभात" समाचार पत्र का विमोचन, दी बधाई…

इसके अलावा कोतवाली पिथौरागढ़ में रघुवर सिंह, दीवान सिंह, धीरज लोहिया और प्रकाश सिंह को कोविड नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। साथ में गणेश चंद और पूरन सिंह का कोविड कफ्र्यू के उल्लंघन पर 5000-5000 रूपए का नकद चालान किया गया।

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad
ashok kumar
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *