Uttarakhand: पहाड़ में शराब की दुकान खोलने का विरोध, शराब के पव्वों से महिलाओं का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

Uttarkashi News: पहाड़ में राज्य बनने से पहले से ही महिलाएं शराब का विरोध करती आयी है। अब ऐसी खबर चिन्यालीसौड़ से है। जहां बड़ेथी बाजार में शराब की उप दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान दुकान के आगे धरने पर बैठी महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान बंद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ में शराब की दुकान होने के बाद भी रविवार को बड़ेथी बाजार में शराब की एक उप दुकान खोली गई थी। ऐसे में गुस्साएं बड़ेथी गांव की महिलाएं व पुरुष दुकान के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। गुरूवार को बड़ी संख्या में पहुंचे महिला व पुरुषों ने दुकान के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

Ad

विरोध स्वरूप धरनास्थल में शराब की बोतलें रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दुकान को बंद नहीं की जाती, तब तक वे धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में सभासद प्रियंका बडोनी, मनोज कोहली, सुमन बडोनी, जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शाखा देवी, दिला देवी, संगीता बडोनी, रोशनी, शांता, गैना, उर्मिला, सुनहरी, देवेश्वरी बडोनी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।