News Live: (बड़ी खबर)-विजिलेंस की कार्रवाई, कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: रुड़की तहसील के चकबंदी कार्यालय में तैनात कानूनगो कृष्णपाल को देहरादून विजिलेंस टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। देहरादून विजिलेंस को एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि कानूनगो कृष्णपाल काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है और पैसे न देने पर कार्य में अड़चन डाल रहा है। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई की योजना बनाई।

रिश्वत लेते ही पकड़ा गया कानूनगो

बुधवार को विजिलेंस टीम ने ग्रामीण को दो हजार रुपये लेकर कानूनगो के पास भेजा। जैसे ही कानूनगो ने पैसे स्वीकार किए, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कानूनगो की गिरफ्तारी से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और चकबंदी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल विजिलेंस टीम कानूनगो से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।