नैनीतालः राॅकेट की चिगारी से धूं-धूं कर जला तीन मंजिला मकान, लाखों का सामान खाक…

खबर शेयर करें

Nainital News: देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भवन स्वामी समेत मौजूद लोगों ने 100 मीटर दूर बने फायर स्टेशन और जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

नैनीताल के मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दिवाली के रॉकिट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग का वेग बढ़ते चला गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया।

आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की त्वरित कार्यवाही से मकान के भूतल और पड़ोस के मकनों को भी खतरा हो गया। गनीमत रही कि वहां कोई सो नहीं रह था नहीं तो जनहानि हो सकती थी। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CBSE 10वीं में ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कशिश व जानवी बनीं टॉपर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।