नैनीतालः रात में हो रही थी लीसे की तस्करी, 120 टिन के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Bhawali News: पहाड़ों में लीसा तस्करी का खेल जारी है। अब नैनीताल पुलिस ने एक लीसा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को सीजकर उसमें से 120 टिन लीसा बरामद किया। कोतवाली भवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे पढ़िए…

देर रात चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर ’सुयालबाडी के निकट ढुकाने तिराहे के पास रामगढ़- मुक्तेश्वर’ की ओर से आ रही ’पिकअप संख्या यूके 04 सीए 1866’ को रोककर चैक किया। इस दौरान उसमें 120 टिन अवैध लीसा’ बरामद कर हुआ। पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम हरेंद्र सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी पमराडी, मुक्तेश्वर बताया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।