नैनीताल: ब्रेक फेल होने से पलटी गाजियाबाद के पर्यटकों की कार, आठ घायल

खबर शेयर करें

Nainital Accident News: देर सांय नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार HR51CE1024 अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार में 08 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू किया और अपने निजी वाहन से तत्काल कालाढूंगी अस्पताल पहुँचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में दीपाक्षी शर्मा (40 वर्ष) गाजियाबाद, अंबिका शर्मा (16 वर्ष) गाजियाबाद, रचित शर्मा (19 वर्ष) गाजियाबाद, अमित शर्मा (42 वर्ष) गाजियाबाद, पारुल शर्मा (25 वर्ष) दिल्ली, हेमा शर्मा (48 वर्ष) दिल्ली, कार्तिक शर्मा (23 वर्ष) दिल्ली, जीतराम (45 वर्ष) चालक, फरीदाबाद शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।