नैनीतालः (बड़ी खबर)- पहाड़ में सुबह-सुबह नदी में समाई कार, चालक की दर्दनाक मौत..

खबर शेयर करें

Garampani Accidnet News: सुबह-सुबह पहाड़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल के गरमपानी में एक कार खाई में समा गई। हादसे में चालक की मौत हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के अनुसर आज सुबह करीब 7 बजे एक कार गरमपानी के पास खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिली तो पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव बाहर निकाला। चैकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार कार नदी में गिरी है। फिलहाल पुलिस चालक की शिनाख्त में जुटी है। खबर आगे अपडेट की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।