Live News: चंपावत में दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी की तलाश जारी

खबर शेयर करें

Champawat News: पहाड़ में दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अब चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का खबर सामने आयी है। जिसके बाद कोतवाली में परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी 17 साल की भतीजी के साथ फरवरी में जिले के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी भतीजी गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।