Job News: वायु सेना में भर्ती के लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

खबर शेयर करें

Agniveer Recruitment 2022 Air Force वायु सेना में जाने की चाह रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है कि देश भर में वायु सेना ने अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायुसेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है जो कि 5 जुलाई शाम 5:00 बजे तक होगा परीक्षा 24 जुलाई को होगी सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही परीक्षामें बैठने का मौका मिलेगा।

उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं उम्मीदवारों को 12वीं में न्यूनतम 50% अंक जरूरी किए गए हैं जबकि उम्र साडे 17 साल से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसके अलावा डिप्लोमा इंजीनियर करने वाले भी योग्य हैं मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंट, टेक्नोलॉजी इनफार्मेशन, टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।