JOB NEWS: उत्तराखंड पुलिस की शारीरिक परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND POLICE JOB: उत्तराखंड में पुलिस सिपाही के 1521 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास रिकॉर्ड 2.58 लाख आवेदन आए हैं। पुलिस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भारतीय का अगला स्टेप शुरू होगा । यानी आवेदन प्रक्रिया के बाद अप्रैल के महीने में शारीरिक परीक्षा का आयोजन होगा।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक दिसंबर महीने में शुरू हुई पुलिस के सिपाही के पदों पर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने तक आयोग में लगभग ढाई लाख आवेदन आए हैं जो कि अब तक किसी भर्ती की सबसे बड़ी संख्या है। वही राज्य के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के अंतिम विवरण मांगा गया है और पूरी कोशिश की जा रही है कि अप्रैल में शारीरिक परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी। इसके लिए सेंटर तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।