Job Alert 2023: ISRO में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, 81 हजार मिलेगा वेतन…

खबर शेयर करें

ISRO Recruitment 2023: इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने तकनीशियन-ए, ड्राफ्ट्समैन-बी और रेडियोग्राफर-ए के पदों (ISRO Recruitment 2023) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ISRO की आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in या isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (ISRO Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 49 पदों को भरा जाएगा.

ये भर्ती अभियान संस्थान में 49 पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा. अभियान के तहत टेकनीशियन-ए के 43 पद, 5 रिक्तियां ड्राफ्ट्समैन-बी पद के लिए और रेडियोग्राफर के पद 1 रिक्ति तय की गई है.

शैक्षिक योग्यता-उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.उम्मीदवारों जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

आवेदन शुल्क-इस भर्ती अभियान के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रुपये तय किया गया है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।