JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा 2022 की तिथि घोषित, इस दिन होगी परीक्षा…

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 की तारीख की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को आईआईटी बॉम्बे द्वारा JEE Advanced 2022 परीक्षा की तारीख को घोषित किया गया। आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई एडवांस की परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। JEE Main Exam 2022 में पास हुए उम्मीदवार जिनकी रैंक 2,50,000 के अंदर होगी। केवल वे अभ्यर्थी ही एडवांस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक छात्र अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
JEE Advanced 2022-
JEE Advanced 2022के लिए रजिस्ट्रेशन- 8 जून से 14 जून 2022
JEE Advanced 2022 की फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 15 जून 2022
JEE Advanced 2022 एडमिट कार्ड कब होगा जारी- 27 जून 2022
JEE Advanced 2022 की परीक्षा तिथि- 3 जुलाई 2022

JEE Advanced परीक्षा 2022 में सफल होने वाले छात्रों को आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश में दिया जाएगा। अधिकारिक वेबसाइट आईआईटी बॉम्बे द्वारा जेईई एडवांस 2022 प्रवेश परीक्षा, पात्रता, सहित ब्रोशर को जारी कर दिया गया है।













