शौर्य दिवस समारोह: महापौर गजराज बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कारगिल विजय की 27 वीं वर्षगांठ पर रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” का आयोजन कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर प्रात: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, उनके परिजनों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों,जनसामान्य ने भाग लिया। सभी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों एवं वीर सैनिकों को भी किया गया सम्मानित

इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों व वीर जवान में जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, उमा देवी मथुरा विहार, हल्द्वानी अनीता कुमारी छढ़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी इसके साथ ही नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एम बी पी जी कॉलेज सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें वीर नारियों, परिजनों, एवं सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सैनिकों को श्रंद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर पूर्व में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर नीमा तिवारी, तृतीय स्थान पर आरती कुंवर विजेता रहे।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट

चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर साक्षय तिवारी, तृतीय स्थान पर हिमांशु कनौजिया विजेता रहे, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परी, द्वितीय स्थान पर साहू, तृतीय स्थान पर दिव्या कुमारी विजेता रहे सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में उठे जमीन और धोखाधड़ी के मामले

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कतियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा,उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह,कर्नल(से.नि.) बी एस रौतेला,कैप्टन हीरा सिंह, कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान, एनसीसी कैडेट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।