IPL 2024: ऋषभ की 32 गेंदों पर 51 रनों की पारी,जब बीच मैदान में गले मिले दो पहाड़ी…

खबर शेयर करें

IPL 2024: दिसंबर 2022 के अंत में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घुटने सबसे ज्यादा प्रभावित था। कई महीने हॉस्पिटल में रहने के बाद भी पंत को चल नहीं पा रहे थे। लंबे रिहैब से गुजरने के बाद 15 महीने बाद आईपीएल से उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। सीजन के पहले दो मैच में पंत कुछ कमाल नहीं कर सके। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का बल्ला जमकर बोला।

इस मैच को दिल्ली ने जीत लिया। जिसके बाद ऋषभ पंत और महेन्द्र सिंह धोनी गले मिले। इस दौरान पंत का काफी खुश नजर आये। बता दें ऋषभ पंत वर्तमान में उत्तराखंड के रूड़की में रहते है, जबकि वह मूलरूप से पिथौरागढ़ के निवासी है। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी मूलरूप से अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के है, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रह रहे है। पिछले साल धोनी अपने गांव में पूजा-अर्चना के लिए अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आये थे। फिलहाल लोग इन दोनों खिलाड़ियों की फोटो को खूब शेयर कर रहे है।

ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्हें एक हाथ से छक्का मारने के लिए जाना जाता है। 18वें ओवर में 5वीं गेंद पर पंत ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ एक हाथ से छक्का जड़ दिया। पंत का शॉट डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री लाइन के बाहर दर्शकों के बीच जाकर गिरा। वह यहीं नहीं रुके। 19वें ओवर में शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे पंत को यॉर्कर फेंकी। इसे उन्होंने हेलीकॉप्टर अंदर में बिना पैर हिलाए फ्लिप करके चौके के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर )- मुखानी स्थित केवीएम स्कूल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया। 31 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। 19वें ओवर में पंत ने पथिराना के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिफ्टी लगाने के बाद अगली गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में वह हवा में मार बैठे और कैच आउट हो गए। 32 गेंदों पर 51 रनों की अपनी पारी में ऋषभ पंत ने 4 चौके और तीन छक्के जड़े।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।