रुद्रपुर: राष्ट्रीय खेलों में हैंडबॉल विजेताओं का सम्मान, उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी: विकास शर्मा

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और महापौर विकास शर्मा ने मनोज सरकार स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हैंडबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत पदक और उत्तराखंड ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत और राजस्थान ने कांस्य पदक हासिल किया। मुख्य अतिथि अजय भट्ट और महापौर विकास शर्मा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड खेलों का हब बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से प्रदेश को नई पहचान मिल रही है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिला है और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है। इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 17 स्वर्ण पदकों सहित 77 से अधिक पदक जीतकर नया इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कबड्डी, खो-खो और योग जैसे भारतीय पारंपरिक खेलों को ओलंपिक में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, कई बड़े बदमाश शामिल, किच्छा का निकला सरगना

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। आने वाले समय में कई खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।