हल्द्वानी: राज्य स्तर पर चमकी गुरु द्रोणा स्कूल की हर्षिता, राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की होनहार छात्रा हर्षिता नयाल ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। हर्षिता ने 21 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 से 60 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस जीत के साथ ही हर्षिता अब अगले महीने नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

हर्षिता न केवल खेलकूद में बल्कि पढ़ाई और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, बॉक्सिंग कोच खुशबू बिष्ट और विद्यालय को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी अब धाकड़ से धुरंधर: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी जनसभा में की सराहना

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षकों ने हर्षिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।