हल्द्वानीः 22 को होगा उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड सम्मान समारोह, ये फिल्मी सितारें करेंगे शिरकत

खबर शेयर करें

Haldwani News: यश इवेंट मैनेजमेंट हल्द्वानी आगामी 22 दिसंबर को उत्तराखंड के रामनगर में उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024 सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यश इवेंट एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल यह समारोह अपने छठे संस्करण में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के उन प्रतिभाशाली चेहरों को सम्मानित करना है, जिन्होंने सामाजिक कार्य, राजनीति, खेल, संस्कृति, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

विशाल शर्मा ने यह भी बताया कि समारोह में विशेष अतिथि के रूप में महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह और मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री एलिना तनेजा उपस्थित रहेंगे। ये हस्तियां विजेताओं को अवार्ड देकर उनका हौसला बढ़ाएंगी। यह प्रतिष्ठित इवेंट जिम कॉर्बेट ढिकुली, रामनगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर पहाड़ प्रभात है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक बड़ी पहचान बना चुका है। यदि आपके आसपास भी ऐसी कोई प्रतिभा है, जिसने अपने क्षेत्र में नाम कमाया है, तो तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं और उन्हें इस अवार्ड समारोह का हिस्सा बनने का मौका दें। अधिक जानकारी के लिए आप यश इवेंट मैनेजमेंट में मोबाइल नंबर 7055661555 पर संपर्क कर सकते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।