हल्द्वानी: गौला नदी में नहाते हुए दो किशोर बहे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

खबर शेयर करें

Haldwani News: पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर। रविवार को रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हुई है जबकि एक किशोर अभी भी लापता है जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो किशोर नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक किशोर को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मृतक किशोर युवराज 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरीश जोशी बताया जा रहा है जबकि लापता दूसरे किशोर का नाम गोलू बताया जा रहा है।मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।