हल्द्वानीः दमुवाढुंगा में राजस्व गांव के लिए सर्वे शुरू, बोले मेयर गजराज वादा किया था निभाया

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज दमुवाढुंगा क्षेत्र में राजस्व गाँव के सर्वे का कार्य राजस्व, नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया है। जिसमें उनके द्वारा सीमांकन कर पिलर लगाने की शुरुआत कि गयी। कार्य प्रारंभ में के दौरान क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज बिष्ट, पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला समेत स्थानीय प्रतिनिधि, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे।

इस असर पर महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि हमारी सरकार ने वर्षों पुरानी मांग दमुवाढुंगा को राजस्व ग्राम बनाकर चुनाव में मेरे द्वारा किये वादे को पूर्ण किया तथा आज से सीमांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपने निगम के तीनों वार्ड की लगभग 40 हजार क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि सर्वे डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा और इसमें वन विभाग का भी सहयोग लिया जायेगा। सर्वे पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा जिसके लिये हमारी केंद्र राज्य नगर की ट्रिपल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।