हल्द्वानी: (दु:खद)- काठगोदाम पुलिस सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध हुए युवक ने काटी हाथ की नस, मौत…

खबर शेयर करें
HALDWANI NEWS: एक बार फिर खाकी चर्चाओं में है। काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक पुलिस वाले की पिटाई इतना दुखी हो गया कि उसने अपने हाथ की नस काट ली। जब परिजनों ने देखा कि युवक के हाथ की नस कटी है तो आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले गये लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों के साथ मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।

इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच एसपी सिटी हरबंश सिंह को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम देवलाढूंगा निवासी नरेन्द्र कुमार मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार सुबह चौकी के पास ही पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र कुमार को डंडे से पीट दिया।

इसके बाद जब नरेन्द्र घर पहुंचा तो उसके हाथ में चीरा लगा हुआ था। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।