हल्द्वानीः निकाय चुनाव से पहले राजपुरा शुरू हो सीवर लाइन का कार्यः साहू

खबर शेयर करें

Haldwani News: हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने राजेंद्रनगर राजपुरा में निकाय चुनाव से पहले सीवर लाईन के निर्माण करने की मांग को लेकर जल निगम के अधिकारियों से वार्ता की। साहू ने बताया कि राजपुरा में सीवर लाईन न होने की वहज से स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुद्दे को लेकर उनके द्वारा पिछले लभगभ 15 वर्षों में सैकड़ों बार तहसील दिवस मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपे गये। इससे पहले कई बार नाप-जोख के बावजूद सीवर लाईन का निर्माण का कार्य नहीं हो पाया। जल्द निर्माण नही शुरू हुआ जनहित में उग्र आंदोलन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।