Haldwani: 300 से अधिक परिवारों को नोटिस की तैयारी, यहां चलेगा अतिक्रमण पर बुल्डोजर

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में पिछले 15 साल के अतिक्रमण को लेकर कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत ने 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग एक बार फिर बागजाला अतिक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार के बागजाला में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। कार्रवाई से पहले वन विभाग ने पहले 300 से अधिक परिवारों को नोटिस भेजेगा।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी का कहना है कि बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसे हटाने के लिए विभाग नोटिस भेजने की कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग का मानना है कि बागजाला में करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। बता दें कि इससे पहले बागजाला क्षेत्र में आठ मकानों पर बुल्डोजर चला है। अब 300 से अधिक परिवारों नोटिस भेजने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।