हल्द्वानीः कल नहीं रहेगा बाजार बंद, पढ़ लिजिए खबर
Haldwani News: डॉ. अनिल कपूर डब्बू मंडी परिषद अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रताप बिष्ट द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी को अस्वस्थ किया मुख्यमंत्री से जल्दी आपकी वार्ता कराई जाएगी। इस आश्वासन पर बाजार बंद वापस सोमवार संपूर्ण रूप से बाजार खुलेगा।
हेमचंद बुलुटिया, अशोक गुप्ता, बलविंदर सिंह, मुकेश ढींगरा, विशाल शर्मा अनुज कांत अग्रवाल दिगंबर भोजक दलजीत सिंह दिल्ली मनोज अग्रवाल विमल बिरवानी, अनिल गुप्ता, गौतम अरोड़ा, पंकज कंसल, संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी, व्यापारिक संगठन, राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने समर्थन पत्र दिया उनका भी धन्यवाद करते है। कुछ संगठनों ने समर्थन देकर वापस लिया। जिस कारण व्यापारियों का व्यापारी संगठन से विश्वास उठता जा रहा है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते व्यापारी संगठनों से व्यापारी दूर होते जा रहे हैं। अखिल एकता उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांत अग्रवाल ने कहा जब भी व्यापारियों को हमारी आवश्यकता होगी। हमारा संगठन दिन रात साथ खड़ा रहेगा और जिन व्यापारियों की दुकान अतिक्रमण में टूट रही है। सरकार से वार्ता कर उनको उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। भविष्य में हम समस्त हल्द्वानी के व्यापार मंडल एक मंच पर आकर व्यापारी हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।