हल्द्वानी:(ममता हत्याकांड अपडेट)- स्कूल से घर लौटे बच्चे तो फर्श पर मिली मां की लाश, बिलख पड़े मासूम

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी में दिनदहाड़े कॉन्स्टेबल की पत्नी की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिले पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृतक के पति उत्तराखंड पुलिस में बाजपुर में तैनात है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। गुरूवार की प्रातः उसके बच्चे घर के पास ही में सरस्वती एकेडमी स्कूल में पढ़ने चले गये। जबकि पत्नी ममता बिष्ट (35) घर पर अकेली थी। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो घर में मां को नहीं पाया। जबकि फर्श पर खून के छींटे पड़े हुए थे। इससे बच्चों ने पड़ोसियों को अवगत कराया तो वह मौके पर आ गए। जब पड़ोसी अंदर पहुंचे तो किचन में ममता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार ह‌थियार से हमले के निशान पाए गए। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर थाने में तैनात है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी ममता बिष्ट और उनका परिवार रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी ममता बिष्ट की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।