हल्द्वानी: देर रात खाई में समाई ऑल्टो कार, बिन्दुखत्ता निवासी व्यक्ति की मौत दो की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: देर रात एक बजे हल्द्वानी मार्ग के बोहराकून में एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व घायलों को गहरी खाई से निकालकर सीएचसी भीमताल भर्ती कराया। जहांं से उन्हें हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल भेजा गया। मृतक की गणेश दत्त भट्ट पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि बीते शनिवार की रात एक बजे सूचना मिली कि भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सुसाइड प्वाइंट के पास एक कार गिर गई है। सूचना पर वह पुलिस बल के तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंचा। तीन घायलों को उनके रिश्तेदारों एवं पुलिस द्वारा गहरी एवं खाई से निकाल कर राजकीय वाहन से सीएससी भीमताल ले जाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को 108 के माध्यम से राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिसके शव को सीएससी भीमताल में रखवाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।