हल्द्वानी: नशे में धुत बनभूलपुरा की लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लग गया जाम

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं।कभी कॉलेज के लकड़े घरों पर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं तो लड़कियां भी कम नहीं है। अब बनभूलपुरा की लड़कियों ने शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। ड्रामा भी सड़क पर हुआ तो लंबा जाम लग गया लोग भी इन लड़कियों के वीडियो बनाते नजर आए। खबर पुलिस तक पहुंची तो काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची मुश्किल महिला पुलिस कर्मियों ने लड़कियों को काबू किया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात को सुचारु किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में बजट 2025 पर विशेष सत्र, छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस के अनुसार घटना काठगोदाम थाने के गौलापार में सोमवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही हैं। जिससे यहां जाम लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (इश्क में डूबे नेताजी)-प्रेमिका ने बदला पाला, भाई ने घर से निकाला!

सूचना मिलते ही पुलिस साथ महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंची। बम स्किल महिला पुलिसकर्मी ने तीनों लड़कियों को काबू में किया और सड़क से हटवाया। फिर जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लाई। फिर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों का चालान किया गया है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।