हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन, अलंकरण समारोह में दिलाई शपथ…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थी परिषद का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या ने चारों सदनों के नवनिर्वाचित कप्तान व उपकप्तानों को पद व गरिमा की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें उनकी विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए रूबरू करवाया गया। आगे पढ़िए…

इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज जोशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को तीन बातों जिज्ञासा, धैर्य, एकाग्रता पर विशेष ध्यान देने की बात की। साथ ही मौजूद विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इसके अलावा समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता, प्रबंधक हिम्मत सिंह भैंसोड़ा, ज्योति भण्डारी, काजल नेगी तथा समस्त कर्मचारी रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।