हल्द्वानी: लोकगायिका बबीता देवी का नया गीत ‘त्वे भाना खातिर’ हुआ रिलीज, फिर बिखेरा सुरीली आवाज़ का जादू

Haldwani News:उत्तराखंड के लोकसंगीत प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। सुप्रसिद्ध लोकगायिका बबीता देवी का नया लोकगीत ‘ त्वे भाना खातिर’ संगीत प्रेमियों के बीच रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी के लिए जानी जाने वाली बबीता देवी ने इस गीत के माध्यम से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह क्यों वर्षों से उत्तराखंड के संगीत जगत में लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। नीचे लिंक पर क्लिक कर सुनिए पूरा गाना…
गीत त्वे भाना खातिर’ को संगीतकार असीम मंगोली ने अपने सधे हुए और लोक रंग से भरपूर संगीत से सजाया है, जो गीत को और भी कर्णप्रिय बनाता है। संगीत और शब्दों का यह सुंदर तालमेल श्रोताओं को पहाड़ की मिट्टी, संस्कृति और भावनाओं से जोड़ देता है। गीत में पारंपरिक लोकभाव के साथ आधुनिक प्रस्तुति का संतुलन देखने को मिलता है।
इस गीत के वीडियो में शंभू दत्त साहिल, चांदनी, बबीता देवी और कमला बोरा ने अभिनय किया है। कलाकारों की सशक्त अदाकारी गीत की कहानी को जीवंत बना देती है। पहाड़ी परिवेश, सादगी भरे दृश्य और भावनात्मक अभिव्यक्ति दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है।
गौरतलब है कि बबीता देवी इससे पहले भी कई सुपरहिट लोकगीत उत्तराखंड को दे चुकी हैं। बीते कई वर्षों से वह अपनी सुरीली आवाज़ के दम पर लोकसंगीत को नई पहचान दिला रही हैं। उनके गीत न केवल पहाड़ में बल्कि देश-विदेश में बसे उत्तराखंडियों के बीच भी खासे लोकप्रिय रहते हैं।
त्वे भाना खातिर’ गीत को भी दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह गीत एक बार फिर उत्तराखंड के समृद्ध लोकसंगीत और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगा।
































