हल्द्वानीः शासन को भेजी जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण की रिपोर्ट, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए रेलवे को लगभग 30 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। इस योजना के तहत करीब 3,800 मकान, सरकारी संस्थान और 5,000 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। अब शासन को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए योजना बनानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रेलवे और जिला प्रशासन ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का सर्वेक्षण किया। इस प्रक्रिया के तहत 5,500 फॉर्म वितरित किए गए, जिन्हें लोगों ने भरकर अपनी जानकारी और संबंधित दस्तावेज संलग्न किए। सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने में लगभग दो महीने का समय लगा। इस दौरान 25 प्रशासनिक अधिकारी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, रेलवे भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।