हल्द्वानी: कांग्रेस प्रत्याशी स्वयं को राज्य आंदोलनकारी कहना बन्द करें: गजराज

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के साथ संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की ।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं जिनमें गैस पाइप लाइन , पीने का पानी एवं सीवर लाइन जैसे कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का काम सर्वप्रथम करेंगे ।

Ad Ad

भविष्य की योजनाओं में बताते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा हल्द्वानी तहसील परिसर में 370 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला प्रशासनिक बहुउद्देशीय भवन “नमो भवन” का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें प्रशासनिक कार्यालयों के साथ ऑडिटोरियम और 450 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होनी है इस योजना का कार्य शुरू करना उनकी प्राथमिकता होगी ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में बेकाबू डम्पर ने मोमो खा रहे युवक को रौंदा, मौत

गजराज सिंह बिष्ट ने राज्य आंदोलकारियों पर गोली चलवाने एवं मातृशक्ति की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस प्रत्याशी स्वयं को राज्य आंदोलनकारी कहना बन्द करने की सलाह दे डाली । उन्होंने कहा जरा भी शर्म उनमें शेष बची है तो आज के बाद अपने नाम के आगे राज्य आंदोलनकारी लिखना बंद कर दें । उनकी इस हरकत से राज्य की मातृशक्ति आहत है । उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से समझौता कर
वोटों का सौदा नहीं उत्तराखंड राज्यवासियों की अस्मिता का सौदा किया है । जिसके लिए राज्यवासी उनको कभी माफ नहीं करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  नव संवत्सर 2083 पर हल्द्वानी में 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़कों का पुनर्निर्माण , सिटी फॉरेस्ट निर्माण , आवारा पशुओं की व्यवस्था , कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता , के साथ साथ हल्द्वानी नगर निगम ने रिकॉर्ड समय में 90 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए हैं, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला शहर बन गया है।

विधायक बंशीधर भगत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम में अनवरत विकास कार्य चलते रहें उसके लिए भारतीय जनता पार्टी का मेयर चुना जाना आवश्यक है । विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा नगर निगम हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार होगी जिसकी विकास की गति हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता विगत दस वर्षों से देख रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , चुनाव प्रभारी मनोज पाल ,विधायक बंशीधर भगत , मोहन सिंह बिष्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट , विनोद मेहरा , भुवन जोशी , रेणु अधिकारी मौजूद रही ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।