हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में मनाया विदाई समारोह…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विद्यालय में कक्षा 11वी के विद्यार्थियों द्वारा फाइनल ईयर के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के साथ-साथ पंजाबी, कुमाऊनी व गढ़वाली गीतों पर नृत्य व नाटक द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी। सीनियर विद्यार्थियों द्वारा रैंप वॉक, फन गेम, रिडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवैल तरन रैक्वाल मिस फेयरवैल यामिनी उपाध्याय आदि छाये रहे। अंत में प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल द्वारा बच्चों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर तैयारी, सूझ बूझ व बिना फोबिया के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल करने के साथ-साथ उनके उन्नत भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी। इसके बाद विद्यालय में सभी के लिए मध्याह्न भोजन का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या नीता पाण्डे, महेन्द्र मेहरा, अरूण सिंह व कमलेश तिवारी रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।