हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-इस दिन होगा सरगम सिनेमा से बेलबाबा तक चलने वाले ऑटो का सत्यापन

खबर शेयर करें

Haldwani News: विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान किये जाने के लिए बालिकाओं से विस्तृत संवाद व कार्यशाला एवं जागरूक अभियान चलाया गया। विभागीय टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में किये गये संवाद व जागरूकता के दौरान बालिकाओं द्वारा अवगत कराये गये बिन्दुओं के कम में ऑटो औ थ्री-व्हीलर प्रकार के वाहनों के संचालन के सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करते हुए समस्त ऑटो थ्री व्हीलर वाहनों व वाहन चालकों के सत्यापन किये जाने के लिए समिति गठित की गयी है। जिसके बाद शहर में ऑटो चालकों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 18 अक्टूबर से रामपुर रोड सरगम सिनेमा से बेलबाबा तक चलने वाले ऑटो का सत्यापन किया जायेगा। जिसमें हर दिन 125 ऑटो का सत्यापन होगा। नीचे देखिये पूरी डिटेल…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।