हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-रामपुर रोड पर स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर…

खबर शेयर करें

HALDWANI ACCIDENT NEWS: देर शाम रामपुर रोड में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी स्वार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

राहगीरो की माने तो ट्रक रामपुर रोड नेक्सा शोरूम की तरफ जा रहा था कि जबकि अचानक उसने बगल से जा रहे स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में स्कूटी में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोग मौके पर दौड़े तो एक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। आनन-फानन में उसे सुशीला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। स्कूटी का नंबर UK04N 1246 है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।