हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-कल सीएम धामी का नैनीताल जिला दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी 22 मार्च को जनपद नैनीताल के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं।जानकारी देते हुए वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी शनिवार को दोपहर 12:00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:35 बजे अस्थायी हैलीपैड, तरंगी रिजॉर्ट, रामनगर पहुचेंगे जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे जिम कॉर्बेट मैरियट रिजॉर्ट एण्ड स्पा, रामनगर, नैनीताल के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 02:00 बजे अस्थायी हैलीपैड, तरंगी रिजॉर्ट, रामनगर से आर्मी हैलीपैड, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।