Haldwani: (बड़ी खबर)- पिंजरे में कैद हुआ हल्द्वानी में दहशत फैलाने वाला गुलदार

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर से लेकर गांव तक दहशत फैलाने वाला गुलदार आखिरकार पकड़ा गए। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। आज सुबह आनंदपुर ग्राम सभा के अंतर्गत हरिपुर कुमार सिंह गांव में गुलदार देखा गया था, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। लगातार गुलदार दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

इसकी सूचना वन विभाग और एसडीएम हल्द्वानी को दी गई, जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ खेतों के किनारे जाल लगाए, लेकिन उनमें सफलता हासिल नहीं हो सकी, वही बहुत मुश्किल के बाद देर शाम वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।