हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-मुखानी-रामनगर में मंगलसूत्र लूट का खुलासा, फिरोज गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। थाना मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार 30 जनवरी और 4 फरवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में तथा 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं हुई थीं। आरोपियों ने कभी सामान खरीदने तो कभी पता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। तीनों मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkhand Live: फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बाइक (HR 29 AF 2325) से कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी आ रहे हैं। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को दबोच लिया। पीछे बैठा उसका साथी जंगल की ओर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी (36) पुत्र नंदराम निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर (उत्तर प्रदेश) में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित पांच अन्य मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दोनों मंडलों में बनेंगे OBC कल्याण बहुउद्देशीय भवन, CM धामी ने दी सैद्धांतिक सहमति

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। नैनीताल पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।