हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नशे में धुत चालक ने चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज को मारी टक्कर

खबर शेयर करें

Haldwani Accident News: हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जिसमें भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो वाहन संख्या UK04 AK 9211 के चालक दिनेश हर्बोला को नशे में धुत बताया जा रहा है।

चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान अचानक बेकाबू हुई स्कार्पियो ने चौकी इंचार्ज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। चालक का मेडिकल कराया जा रहा है और कोतवाली पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।