हल्द्वानी: पत्नी से हुई अनबन तो वार्ड बॉय ने खाया जहर, मौत

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे है। अब घरेलू कलह के चलते एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सुशीला तिवारी अस्पताल एसटीएच के वार्ड ब्वाय ने पत्नी के साथ विवाद के बाद जहर खा लिया था। आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम एसटीएच में वार्ड ब्वाय था। मृतक के जीजा चन्द्रलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सात जुलाई को वीरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके धाबला चली गई।

शनिवार की रात वीरेंद्र ने रात्रि ड्यूटी की। रविवार की सुबह नौ बजे वह घर पहुंचा और तनाव में था। नाश्ता करने के बाद वीरेंद्र छत पर चला गया और जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर आनन फानन में उसे एसटीएच लेकर पहुंचे। हालत गम्भीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की दीक्षा शर्मा बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र 12 साल से एसटीएच में नौकरी कर रहा था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।